सदरघाट रोड में चला अभियान
सिलचर म्युनिसिपल बोर्ड द्वारा सदरघाट रोड पर आज अतिक्रमण खिलाफ अभियान चलाया गया। फुटपाथ को दखल कर सामान बेचने वालों हटाया गया। उनके द्वारा निर्मित अवैध टैंट को भी हटाया गया।
अनेक लोगों से जुर्माना भी वसूले गए। सदर घाट रोड पर फल और सब्जियों के दुकान लगते हैं। इस वजह से कभी – कभी जाम की स्थिति बन जाती है। पास में कई प्रमुख दफ्तर और एक सरकारी स्कूल भी है। उक्त सड़क जिला मुख्यालय, अदालत, नगर पालिका, कई प्रमुख सरकारी कार्यालयों सहित जानीगंज को जोड़ता है।
आफिस आवर्स में बहुत चहल पहल रहती है। बीएसएनएल दफ्तर और सरकारी बॉयज स्कूल के आसपास सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ पर दुकान सजते हैं। जिला प्रशासन पिछले कई दिनों से समूचे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखा है। इस क्रम में आज सदर घाट रोड पर अभियान चला। नोटिस का अवमानना करने वालों से जुर्माने भी वसूले गए।