Wednesday, May 14, 2025

असम पंचायत चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक

  • मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट कर कहा “धन्यवाद, असम!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को “ऐतिहासिक जीत” दिलाने के लिए मंगलवार को राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों को हासिल समर्थन की पुष्टि है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि राजग ने ‘जिला परिषद’ चुनावों में 76.22 फीसदी मतदान प्रतिशत के साथ 397 सीटों में से 300 सीटें जीतीं, जबकि ‘आंचलिक पंचायत’ चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ 2,192 सीटें में से 1436 सीटें हासिल हुईं।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पंचायत चुनाव 2025 में राजग को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए असम के लोगों का आभार। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों का समर्थन है, जो असम में शांति और समृद्धि का एक नया युग लेकर आई हैं।”  गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के विकास के संदेश को घर-घर पहुंचाने के उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी।

शाह ने कहा, “हम सब मिलकर सभी के लिए एक विकसित असम का निर्माण करेंगे।” राजग की बंपर जीत के बाद असम के मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने ट्वीट कर कहा “धन्यवाद, असम! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, टीम एनडीए ने असम पंचायत पोल 2025 में व्यापक जीत हासिल की है। लोगों का जनादेश हमारे कल्याणकारी शासन का एक शानदार समर्थन और 2026 की ओर बढ़ने के लिए विश्वास का एक मजबूत प्रदर्शन है। इस अभियान के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles