Saturday, April 12, 2025

असम में पंचायत चुनाव – 2025 के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची कर दी जारी

Photo 

असम में पंचायत चुनाव – 2025 के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि असम में आगामी 2 एवं 7 मई को पंचायत चुनाव है। असम प्रदेश भाजपा ने प्रचार अभियान हेतु निम्नलिखित नेताओं को स्टार प्रचारक की भूमिका दी गई है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव द्वारा हस्ताक्षरित सूची में कुल 40 लोगों के नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों का नेतृत्व असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा करेंगे। भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा, सांसदों, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, पार्टी के प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं को सूची में रखा गया है।

भाजपा, असम प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप सैकिया, पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा सहित कामाख्या प्रसाद तासा, रंजीत कुमार दास, रंजीत दत्ता, राजदीप राय, रामेश्वर तेली, पीयूष हज़ारिका, जयंता मल्लबरुआ, बिमल बोरा, श्रीमती अजंता नेओग, डॉ. रनोज पेगु, जुगेन मोहन, चंद्रमोहन पटवारी, रुपेश ग्वाला, अशोक सिंघल, श्रीमती नंदिता गारलोसा, कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल, प्रसंता फुकन, कृपानाथ मल्लाह, भुवनेश्वर कलिता, परिमल शुक्लवैद, मिशन रंजन दास, प्रदान बरुआ, श्रीमती बिजली कलिता मेधी, तुलीराम रोहांग, डॉ. नोमल मोमिन, तपन कुमार गोगोई, पल्लब लोचन दास, पुलक गोहाईं, डिपलू रंजन शर्मा, अश्विनी राय सरकार, दुलेन नायक, एस कुजूर, बनेन्द्र मुसाहारी, किशोर उपाध्याय का नाम स्टार प्रचारकों सूची में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles