मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कछार पुलिस की पीठ थपथपाई
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ असम में कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है। एक विशेष इनपुट पर लखीपुर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में लगभग साढ़े सात करोड़ मूल्य के प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की जब्ती हुई है। दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।
कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहला अभियान में जिरीघाट पुलिस स्टेशन अंतर्गत हाओकिप पूंजी में में चला। पुलिस दल ने मणिपुर के तमेंगलोंग निवासी चुंगकम लेनथांग ( 44 ) नामक व्यक्ति को धरा गया। पुलिस ने उसके पास से प्लास्टिक थैली में छिपाकर रखी गई 24000 (चौबीस हजार) संदिग्ध याबा गोलियां बरामद की। अवैध परिवहन में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदिग्ध मादक पदार्थ को सभी औपचारिकताओं के बाद स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया है। ब्लैक मार्केट बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कीमत लगभग 7.20 (सात करोड़ बीस लाख) है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
दूसरा अभियान जिरीघाट अंतर्गत ही खारजोंग बोस्ती में लिएनखोसत कुकी के घर में छापेमारी की गई। घर में तलाशी ली गई और 27 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। संदिग्ध पदार्थों का परीक्षण डीडीकेआईटी द्वारा किया गया, स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उचित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ जब्त और सील किया गया। आरोपी लिएनखोसत कुकी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्लैक मार्केट में मादक पदार्थ की कीमत लगभग 13.5 लाख रुपये है। आगे की जांच जारी है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कछार पुलिस की सराहना करते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
योगेश दुबे