Friday, April 18, 2025

कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में आक्सा ने पश्चिम बंग की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा 

 

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आक्सा के मुख्य सलाहकार रूपम नंदी पुरकायस्थ 

ऑल कछार करीमगंज हैलाकांदी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ( आक्सा ) ने कोलकाता रेप-मर्डर केस, अभया कांड, मामले में पश्चिम बंग की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा है। छात्र संगठन ने कहा कि आखिर कब तक ममता दीदी अपराधियों को संरक्षण देने का काम करेगी।

आक्सा के मुख्य सलाहकार रूपम नंदी पुरकायस्थ कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में सीबीआई की शुरुआती जांच में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक थाने के एसएचओ अभिजीत मंडल का गिरफ्तार होना यह साबित करता है कि सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप सही है।

Advertisement

उपरोक्त प्रकरण में  की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। पुरकायस्थ ने कहा कि चिकित्सक समुदाय, सामाजिक संगठन सहित देश में इतना बड़ा आंदोलन हुआ। अब भी विरोध जारी है, बावजूद इससे ममता दीदी की आँखे नहीं खुली। प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप पश्चात सीबीआई जांच शुरू होना अभया को न्याय मिलने की आस जगी है।

प्रधानमंत्री को साधुवाद दिया, जो इस मामले में उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया। आक्सा ने कहा कि दोषी को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाना चाइए। आक्सा ने कहा कि मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स है। देश वासियों को न्याय की आस लगाए बैठी है।

योगेश दुबे 

Popular Articles