Saturday, April 12, 2025

खुशखबरी! असम के कर्मचारियों का बढ़ गया DA, अब इतना ज्यादा मिलेगा महंगाई भत्ता

राज्य के हजारों-लाखों कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स को अब 1 जनवरी से नया महंगाई भत्ता मिलेगा। यानी इनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

असम के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के लिए गुड न्यूज है। राज्य सरकार ने इनके लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2025 से लागू होगा। ANI की खबर के मुताबिक, असम कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह हम बिहू से पहले वेतन के साथ 2% अधिक DA जोड़ेंगे और अप्रैल और मई महीने में एरियर दिया जाएगा।

इसका फायदा राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला है। इससे पहले राज्य सरकार ने अक्टूबर 2024 में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की थी। शुक्रवार को की गई बढ़ोतरी के बाद, राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 28 मार्च को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी के बाद हुई है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का भी डीए मौजूदा 53% से बढ़कर 55% हो गया है। ध्यान रहे, महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से आपकी सैलरी में जो इजाफा होगा, वो आपकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगा। बेसिक सैलरी जितनी ज्यादा होगी, आपकी सैलरी में उसी के अनुपात में बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने इसके अलावा कहा कि हमने किसानों को बेहतर वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने के लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए लोन गारंटी निधि योजना शुरू की है। हमारे अन्नदाताओं के लिए अधिक टिकाऊ और समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए एफपीओ को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमरबंधा रेल ओवरब्रिज, जिसे हाल ही में जनता के लिए खोला गया है, जोरहाट में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा बना चौथा ऐसा ओवरब्रिज है। हमारे लोगों से जरूर सुनें कि यह पुल लोकल लोगों के जीवन को कैसे आसान बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles