Photo
लखीपुर सह जिले में स्थित लाबक चाय बागान के खेल मैदान चल रहे ‘खेल महारण’ के तहत जिला स्तरीय फुटबॉल और कबड्डी खेल चल रहा हैं। शनिवार को कबड्डी में (अंडर 16 स्तर ) 84 लड़के और 71 लडकियां खेल में हिस्सा ली। इसके अतिरिक्त अंडर 20 में 82 लड़के और 83 लड़कियां भाग ली। कुल 320 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नॉक आउट प्रतियोगिता प्रथम सेमीफाइनल तक खेला गया।
अंडर 20 पुरुषों के प्रथम सेमीफाइनल प्रतियोगिता में सिलचर विधानसभा दल ने लखीपुर विधानसभा दल को पराजित कर फाइनल में जगह बनाया। इधर अंडर 20 महिलाओं के वर्ग में उधारबंद विधानसभा दल ने सोनाई विधानसभा दल को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल ( पुरुष ) प्रतियोगिता सोनाई और काटिगोरा विधानसभा दलों के बीच खेला जाएगा।
महिलाओं का दूसरा सेमीफाइनल सिलचर और काटीगोरा विधानसभा दलों के बीच खेला जाएगा। महिला अंडर 16 स्पर्धा में धोलाई विधानसभा,दल ने लखीपुर विधानसभा दल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इधर पुरुषों के अंडर 16 वर्ग में सिलचर विधानसभा दल ने सोनाई विधानसभा दल को परास्त कर फाइनल में अपना जगह बनाने में सफल रहा। अंडर 17 महिला फुटबॉल फाइनल मुकाबला लखीपुर विधानसभा और धोलाई विधानसभा दल के बीच खेला जाएगा।
वहीं दूसरी ओर पुरुषों का अंडर 17 फाइनल मुकाबला सिलचर और बड़खोला विधानसभा के,बीच खेला जाएगा। साथ ही पुरुषों ( अंडर 20 ) का फाइनल लखीपुर और बड़खोला विधानसभा के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला और खेल महारण जिला स्तरीय समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जयंत मल्लबरुआ और मंत्री कौशिक राय उपस्थित रहेंगे। जिला खेल पदाधिकारी और खेल महारण समन्वयक ई. प्रेमकांत सिंह ने आज पत्रकारों को उक्त जानकारी दिया।
चंद्रशेखर ग्वाला