Wednesday, May 14, 2025

पंचायत चुनाव परिणाम : कछार में भाजपा का दबदबा कायम, कांग्रेस का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन 

Photo

कछार जिले में पंचायत चुनाव के आए परिणामों में 25 जिला परिषद सदस्य में भाजपा 16, कांग्रेस 7 और दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते। भाजपा ने इस चुनाव में कांग्रेस उक्त का नारा दिया था, लेकिन विपक्ष कांग्रेस आशा से बेहतर प्रदर्शन किया। यह तय है कि कछार जिला परिषद बोर्ड भाजपा गठन करने जा रही, किन्तु विपक्ष की भूमिका को भी उन्हें झेलना होगा।

मालूम हो कि गत 2 और सात मई को पंचायत चुनाव हुए थे। 11 मई को रामनगर के आईएसबीटी, आईएसटीटी में बनाए गए मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हुई थी, 12 मई को दोपहर तक संपन्न हो गया। जिले के लखीपुर और उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने सभी जिला परिषद सीटों को दखल कर लिया है।

लखीपुर के चार में दो, विजेयता महतो  तथा श्रीमती सीमा देव, चुनाव से पहले ही निर्विरोध जीती थी, जबकि अन्य दो किशन रिकियासन और देवज्योति बावरी जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर जीत कर आए। उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के सभी जिला परिषद सदस्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों, रोहित सिंह, श्रीमती जुनाकी दास, श्रीमती पुष्पा रविदास, श्रीमती शुक्लवैद, ने बाजी मारी। सिलचर में भाजपा को झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार नूर इस्लाम ने भाजपा को 1421 मतों से हराया। फिलहाल धोलाई और बड़खोला भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

विजयी उम्मीदवारों के नाम 

भाजपा

1-  तापांग बरसांगन – नृपेंद्र चंद्र दास (बारखला संग्रह)
2 – डोलू-बड़खोला -कंकन नारायण चिकर
3 – रंगपुर: जोनाकी दास
4 – उधारबंद – रोहित सिंह
5-  अरकाठीपुर  – पुष्पा रबीदास
6-  सालगंगा  – दीप्ति शुक्लवैद्य
7- काटिगोरा – लखीपुर – प्रमिला वैष्णव
8- धोलाई – नरसिंहपुर – पोम्पी नाथ चौधरी
9- आईरंगमारा,- सोनाचेरा – धर्मेंद्र तिवारी
10- शिलकुरी-चातला -स्वरस्वती रबीदास
11- गंगानगर – रुकणी – मिहिर कांति राय
12- कालीबाड़ी – विक्रमपुर – पोम्पी दास
13- बरथल हरिनगर विजेयता महतो
14- लखीनगर- दिलखुश श्रीमती सीमा देव
15- बिन्नाकांडी – भुबनहिल किसान रिकियाचन
16- दीवान – पालेरबंद – देव ज्योति बाउरी (राहुल)

कांग्रेस

1 – सिलचर – नूर इस्लाम बरभुईया
2-  श्यामाचरणपुर – शेवराथल सलमा अख्तर लस्कर
3-  महादेवपुर – गुमरा – त्रयोवसी दास
4-  दीदारखुस – नागदिरग्राम – साहिन अहमद लस्कर
5 – शिवपुर – बांसकांदी  – रोहिदा खानम लस्कर
6-  बागपुर – सोनाबारीघाट – रूमी बेगम मजूमदार
7-  मोहनपुर – सालछपरा – नजराना बेगम मजूमदार

निर्दल 

1-  भुवनेश्वर-श्रीकोना: फरीदा परबीन लस्कर
2-  कप्तानपुर – काजीडहर- सूफियाना अहमद लस्कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles