Sunday, April 27, 2025

पंचायत चुनाव : प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, भाजपा सरकार सदैव जनता हित को रखा सर्वोपरि

पंचायत चुनाव में भाजपा – अगप के पक्ष में मतदान करने की अपील की 

मुख्यमंत्री डॉ• हिमंत विश्व शर्मा बराक घाटी में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार किया। श्रीभूमि, हैलाकांदी जिले के बाद मुख्यमंत्री ने कछार जिले के हातीचेरा चाय बागान, मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प समावेश को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी जनता के सुख दुख में खड़े रहे हैं।

यह जोर देते हुए कहा कि असम में भाजपा सरकार आने के बाद राज्य के दो प्रमुख बराक एवं ब्रह्मपुत्र घाटी एक हुआ है। कहीं कोई विवाद नहीं। शांति आई और प्रगति में तेजी आया। भाजपा सरकार सदैव जनता हित को सर्वोपरि रखा है। शांति, सद्भाव और विकास को प्राथमिकता दी है। पक्षपात नहीं किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य के वह पहले मुख्यमंत्री हैं, जो सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री के तौर पर बराक घाटी का दौरा किया। उन्हें खुद याद नहीं कितनी बार आए। हर दूसरे महीने उनकी यात्रा हो जाती है। कोरोना संकटकाल हो यह भयावह बाढ़ के समय का, वह अपने नागरिकों के दुख के साथ रहे हैं। दुर्गोत्सव समय भी उन्होंने बराक घाटी की जनता के साथ दुर्गा पूजा मनाया है।

उन्होंने कांग्रेस शासनकाल को भी याद दिलाया और कहा कि पुराने दौर में कोई जाना नहीं चाहता। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने एलपीजी गैस की कीमत कम करने का वादा किया। अपनी सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं को गिनाया। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक काम किए गए। कांग्रेस शासनकाल को याद करते हुए कहा कि जनता पुराने दौर में कभी लौटना नहीं चाहेगी। राज्य सर्बानंद सोनोवाल के पांच वर्ष और उनके ( डॉ. हिमंत ) चार वर्ष शासनकाल में बहुत बड़ा बदलाव हुआ।

रास्ता घाट, नदियों पर नए सेतु, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, मिनी सचिवालय समेत तमाम काम हुए। सिलचर में जल्द फ्लाईओवर का काम भी शुरू होने की बात कही। गुवाहाटी से लोग बराक घाटी पांच घंटे में पहुंच सके, मेघालय के बड़ापानी से असम के पंचग्राम तक एक्सप्रेसवे काम जल्द शुरू होगा। पंचायत चुनाव में एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान के लिए जनता से अपील की। भाजपा और अगप उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी साझा की कि इस वर्ष के सितंबर माह में सिलचर म्युनिस्पल बोर्ड के चुनाव होंगे। इस दौरान मंत्री कौशिक राय, मंत्री कृष्णेंदु पाल, कछार भाजपा के प्रदेश सचिव कणाद पुरकायस्थ, अध्यक्ष रूपम साहा, तीन विधायक दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम, निहार रंजन दास, पूर्व विधायक दिलीप कुमार पाल, अमर चंद जैन, राजदीप ग्वाला, महासचिव अमिताभ राय, गोपाल राय सहित अभ्राजीत चक्रवर्ती ( झलक), रीना सिंह सह मंच पर मौजूद रहे।

कछार जिले से जिला परिषद सदस्य उम्मीदवारों और निर्विरोध जीत चुके उम्मीदवारों भी मंच पर आसीन थे। मुख्यमंत्री ने सभी को एक – एक कर बुलाया और जनता से रूबरू करते हुए समर्थन की अपील की। मालूम हो कि समावेश में बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने आए थे।

 

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles