Monday, April 21, 2025

पंचायत चुनाव : 26 अप्रैल को प्रचार करने आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा

चुनावी जनसभा के लिए प्रस्तावित मैदान का निरीक्षण करते हुए मंत्री कौशिक राय व अन्य नेतागण।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा आगामी 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करने हेतु बराक घाटी दौरे पर आ रहे हैं। कछार जिले के हाथीचेरा चाय बागान मैदान में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्य के मंत्री कौशिक राय आज जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा की चुनावी जनसभा को सफल बनाने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री कौशिक राय के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपम साहा, महासचिव अमिताभ राय, गोपाल राय, विधायक दीपायन चक्रवर्ती, मिहिर कांति सोम, पूर्व विधायक दिलीप पाल, प्रदेश सचिव कणाद पुरकायस्थ सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।

पार्टी के स्टार प्रचारक मैदान में कूद पड़े हैं। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया बराक घाटी में दो दिवसीय दौरे के दौरान तीनों, कछार, श्रीभूमि और हैलाकांदी, जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ सांगठनिक बैठक भी की। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। आगामी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा स्वयं चुनावी प्रचार करने बराक घाटी आ रहे। उनके दौरे को लेकर पार्टी बहुत उत्साहित है।

राज्य के दो मंत्री कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल बराक घाटी में चुनाव प्रचार की बागडोर संभाल रखे हैं। मालूम हो कि भाजपा प्रथम बार पंचायत चुनाव में बराक घाटी में इतिहास रचा है। कछार जिले में पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले 25 में से दो जिला परिषद सदस्य और 162 में 34 आंचलिक पंचायत सदस्य निर्विरोध जीत चुके हैं। भाजपा परिवार से 319 गांव पंचायत सदस्य निर्विरोध विजयी हुए है।

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles