Tuesday, April 22, 2025

बद्री बस्ती, माछपाड़ा की 107 वर्षीय धीरजीया देवी की निधन से क्षेत्र में शोक की लहर   

File Photo 

कछाड़ जिले के बद्री वस्ती माछपाड़ा स्थित, स्वर्गीय जतन ग्वाला की पत्नी धीरजीया देवी का गत कल 20 जनवरी को संध्या पांच बजे निधन हो  गया। 107 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में  शोक की लहर है। अपने पीछे उन्होंने पूरा हरा भरा परिवार छोड़ कर चली गई। उनके छह पुत्र,दो पुत्रियां, चौदह पौत्र पौत्रीयां, चार प्रपौत्र प्रपौत्री थी।

काली माता का अनन्य भक्त होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में काली माई के नाम से मशहूर थीं। उनकी अंतिम संस्कार 21 जनवरी मंगलवार को उनके गांव माछपाड़ा में किया गया। शव यात्रा में लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के लोगों द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से उनकी शव यात्रा तथा अंतिम संस्कार किया गया।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles