- असम में भी शोक की लहर
गुवाहाटीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा असम के पूर्व प्रभारी हरीश द्विवेदी की माता के दुखद निधन पर राजनीतिक गलियारों और व्यावसायिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। इस कठिन समय में नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नेटा ने अपने शोक संदेश में कहा कि माता का जाना जीवन का सबसे बड़ा और अपूरणीय नुकसान है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने असम के प्रभारी के रूप में राज्य संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। इस दुख की घड़ी में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और पूरा व्यापारिक समुदाय परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उल्लेखनीय है कि नेटा के अध्यक्ष के साथ एक प्रतिनिधिमंडल और भाजपा के कई विधायक तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर भवाभीनि श्रद्धांजिल अर्पित की।

