Monday, May 19, 2025

मंत्री कौशिक राय ने असममाला अंतर्गत निर्माणाधीन बड़खोला – कलाइन रास्ते का किया निरीक्षण, जनता की परेशानी को दूर करने का दिया भरोसा

  • कार्य प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया।

राज्य के मंत्री कौशिक राय रविवार को असममाला अंतर्गत निर्माणाधीन बड़खोला – कलाइन रास्ते का किया निरीक्षण किया। लगभग 22 किमी बड़खोला – कलाइन मार्ग का काम लंबे से चल रहा है। धीमी गति से चल रहे कार्य पर स्थानीय निवासियों ने कई बार उंगली उठाया है। कछार जिले के आयुक्त मृदुल यादव, अनुविभागीय अधिकारी, संबंधित विभागों के अधीकारी, अभियंता आदि साथ थे। नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

मंत्री ने परियोजना के तहत निर्माणाधीन 22 किमी बड़खोला -कलाइन सड़क का निरीक्षण करने के साथ कार्य प्रगति का जायजा लिया। कार्य प्रगति में तेजी लाने पर जोर दिया। इसके अलावा विभिन्न असुविधाओं पर चर्चा भी की। मंत्री ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता विश्व शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में यह परियोजना राज्य की संचार प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रही है। मुख्यमंत्री की विकासात्मक सोच आज दूर-दराज के क्षेत्रों में आधुनिक बुनियादी ढांचे के स्पर्श तक पहुँच रही है।

उल्लेखनीय है कि बरसात के समय इस मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो जाता है। गड्ढों में पानी भर जाता है। अधिकांश मार्ग कीचड़ से सना रहता है। विद्यालय तक पहुंचने में स्कूली बच्चों और अस्पताल तक जाने में रोगियों को बड़ी कठिनाई होती रही। राज्य के मंत्री कौशिक राय की नज़र इसपर पड़ी। रविवार को मंत्री ने बड़खोला और काटिगोरा के बाबुरबाजार, बिहारा क्षेत्र के कई हिस्सों का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने मंत्री कौशिक राय को पुलिया निर्माण में अनियमितता और जलनिकासी की सुविधा न होने की जानकारी दी।

मंत्री ने कछार जिला आयुक्त मृदुल यादव, मंडल अभियंता केबी नाथ और जेई जयदीप नाथ से जवाब मांगा। हालांकि, मंत्री कौशिक राय ने भी सड़क की भयावह स्थिति पर नाराजगी जताई। हजारों लोगों द्वारा प्रतिदिन उपयोग की जाने वाली एकमात्र सड़क नरक में बदल गई है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसका जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कर यातायात के लिए उपयुक्त बनाया जाएगा।

इस बीच, बिहारा देशबंधु क्लब गए और स्थानीय लोगों से चर्चा की। अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि वे असम माला 1 के अंतर्गत बड़खोला से लेकर कलाइन तक के कार्यों को सुंदर एवं सुचारू रूप से पूरा करने के लिए सभी प्रयास जारी रखेंगे। हालांकि, उन क्षेत्रों में निगरानी की जाएगी जहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है और जहां अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles