सरकार ने इसके पहले बराक घाटी के लिए जिन परियोजनाओं की घोषणा की है, उन्हें पूरा करने की मांग की
शिलचर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ• हिमंत विश्व शर्मा के विभिन्न घोषणाओं को चुनावी लॉलीपॉप बताया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के पुराने वादों को भी याद दिलाया। शिलचर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अभिजीत पाल ने यह आरोप लगाया। गत एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को बोड़जेलेंगा में मॉडल डिग्री कॉलेज की भूमि पूजन समय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित परियोजनाओं (किए गए वादे) को उन्होंने चुनावी लॉलीपॉप करार दिया।
कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी बराक घाटी दौरे पर आएं है, रंगीन सपने दिखाते हैं, यह कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी मुख्यमंत्री ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स का सपना दिखाया था, लेकिन उनमें से ज्यादातर पूरे नहीं हो पाए हैं। धोलाई उप – चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए अब वे वहां के मतदाताओं को लॉलीपॉप दिखाकर वोट बटोरना चाहते हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पाल यह जोर देते हुए कहा कि बाद में इनमें से कोई भी परियोजना क्रियान्वित नहीं की जायेगी।
Advertisement
यह भी कहा कि शिलचर में दो फ्लाईओवर के साथ निकटवर्ती शिवबाड़ी रोड पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का निर्णय यहां हुई थी,यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया था। लेकिन आगे क्या? अभिजीत पाल ने सवाल किया। गुवाहाटी में एक के बाद एक फ्लाईओवर बन रहा है, फिर शिलचर में जनता की राय ली जाएगी यह कह टाले क्यों जा रहे है। शिलचर के विभिन्न समस्याओं के बारे में कांग्रेस के इस नेता ने उजागर किया। उनका कहना था कि काम नहीं कर दरअसल, सरकार जानबूझकर तरह-तरह के बहाने बनाकर शिलचर में फ्लाईओवर नहीं बनाना चाहती है।
बोड़जेलेंगा में मॉडल डिग्री कॉलेज के संबंध में उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले इस कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यास किया गया था। अब उप – चुनाव नजदीक आ रहा है और फिर से शिलान्यास ( भूमि पूजन ) हो गया है। ऐसे में यह साफ हो रहा है कि आखिरकार यहां कितना काम होगा। उन्होंने कहा कि बराक की जनता सरकार से किसी नये प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं सुनना चाहती।
सरकार ने इसके पहले बराक घाटी के लिए जिन परियोजनाओं की घोषणा की है, उन्हें पहले क्रियान्वित किया जाना चाहिए। अभिजीत पाल ने कहा कि शिलचर की जर्जर सड़कों के सुधार की मांग को लेकर कल शनिवार को सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से विरोध रैली निकालने का निर्णय लिया है। पैदल मार्च कर खुदीराम की प्रतिमा के नीचे जाएंगे और वहां बैठेंगे।
योगेश दुबे Yogesh Dubey