Saturday, April 12, 2025

सावधान ! ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, तो कैमरे में हो जाएंगे कैद, सिलचर में शुरू की जाएगी आईटीएमएस, रखी गई आधारशिला

शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर संचालित होगा प्रणाली

गुवाहाटी के बाद अब सिलचर शहर में भी यातायात के उचित प्रबंधन और निगरानी को सुनिश्चित करने की दिशा में लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से शहर के 13 जंक्शनों को कवर करने वाली एक एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) शुरू की जाएगी।

बृहस्पतिवार, 6 फ़रवरी को सिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती, कछार जिले के आयुक्त मृदुल यादव, पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता, कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा, उपाध्यक्ष अमिताभ राय की उपस्थिति में कैपिटल मोढ़ पर इसकी आधारशिला रखी गई।

यह आशा की गई जल्द यह कार्य संपन्न होकर संचालन शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि आवास और शहरी मामलों के विभाग (तकनीकी सेल) ने सिलचर में यातायात प्रबंधन प्रणाली में सुधार के लिए 3.50 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत के साथ इस योजना “एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस)” का प्रस्ताव दिया है।

आईटीएमएस एक आईटी आधारित प्रणाली है और इसे एक केंद्रीकृत सुविधा से जुड़े फील्ड डिवाइस (ट्रैफिक सिग्नल, कैमरा, डिटेक्टर आदि) के नेटवर्क के माध्यम से प्राप्त किया जाता है, जो ऑपरेटरों द्वारा संचालित होता है जो यातायात की स्थिति के साथ-साथ विभिन्न यातायात प्रणालियों के प्रदर्शन की निगरानी करते हैं। इसलिए यह आईटीएमएस शहर में यातायात की स्थिति को बनाए रखने और विनियमित करने में बहुत मददगार होगा।

आईटीएमएस एक उन्नत अनुप्रयोग है जिसका उद्देश्य परिवहन और यातायात प्रबंधन के विभिन्न तरीकों से संबंधित अभिनव सेवाएं प्रदान करना है और उपयोगकर्ताओं को बेहतर जानकारी प्रदान करना तथा परिवहन नेटवर्क का सुरक्षित, अधिक समन्वित और ‘स्मार्ट’ उपयोग करने में सक्षम बनाना है।

सिलचर 13 प्रमुख जगहों पर डिजाइन किए गए हैं। कई जंक्शन में आरएलवीडी सिस्टम से समृद्ध किया जाएगा जिसमें एएनपीआर आधारित ई-चालान सिस्टम शामिल होगा।

समुचित शहर को कवर करने पर बल दिया जाएगा। इस सिस्टम के बाद कोई दो पहिया या चार पहिया चलाने वाले लोग पुलिस की आंखों धूल नहीं झोंक पाएंगे। परिवहन कानून का उल्लंघन करने वालों की हरकत कैमरे में कैद हो जाएगा।  विधायक चक्रवर्ती, जिला आयुक्त यादव और पुलिस अधीक्षक महत्ता ने इस प्रयोग की उपयोगिता पर जोर दिया। लगभग 200 ( दो सौ ) साल पुराने सिलचर शहर में इस व्यवस्था की आवश्यकता बताई गई।

निम्नलिखित जगहों पर बनाए जाएंगे जंक्शन 

1) विवेकानंद न्यू सदर घाट ब्रिज रंगपुर – 4-वे जंक्शन
2) जिला और सत्र न्यायाधीश आवासीय क्वार्टर – 4-वे
3) इनाया क्लब प्वाइंट – 4-वे
4) भावल मोढ़  – 4-वे
5) पी.एस मोढ़ -4-वे
6) प्रेमतला मोढ़ – 4-वे
7) पेसकार जंगल मोढ़ – 4-वे
(चेंगकुरी मोढ़)
8) कॉलेज रोड मोढ़ – 3-वे
9) एसएमसीएच-3-वे10) नेशनल हाईवे रोड अंबिकापट्टी के पास – 3-वे
11) रंगिरखारी मोढ़ – 3-वे
12) कैपिटल प्वाइंट – 3-वे
13) कारगिल विजय स्मारक प्रतिमा ई और डी – 3-वे जंक्शन शामिल है।

योगेश दुबे

Popular Articles