Saturday, March 1, 2025

2 करोड़ बीस लाख मूल्य के 415 ग्राम संदिग्ध हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Photo

प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। एक विशेष इनपुट पर कछार पुलिस ने अभियान चलाया। सिलचर थाना अंतर्गत क्षेत्र सिलकुड़ी – शिलडूबी मार्ग पर पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वैन को रोका और तलाशी के दौरान वाहन के अंदर गुप्त कक्षों में छुपाए गए 35 साबुन की डिब्बियों में लगभग 415 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद किया।

अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ बीस लाख बताया गया। इसके अलावा दो लाख नकद रुपये भी बरामद हुए हैं। ड्रग्स के अवैध परिवहन में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता मीडिया को संबोधित करते हुए अभियान से जुड़ी जानकारी साझा की। गिरफ्तार किए तस्करों के नाम अनवर हुसैन लस्कर और रिपन अहमद लस्कर है। दोनों ही धोलाई के जलालपुर के निवासी है।

संदिग्ध मादक पदार्थ मणिपुर के चुराचांदपुर से लाया गया था। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles