Friday, October 23, 2026

मेघालय में पकड़े गए पांच बांग्लादेशी तस्कर, बीएसएफ के जवानों ने दबोचा  

फोटो : गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की तस्वीर 

मेघालय में बांग्लादेशी तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर से मिली जानकारी अनुसार मेघालय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पांच बांग्लादेशी तस्कर पकड़े गए हैं। बीएसएफ के जवानों ने एक विशेष इनपुट के आधार पर उन्हें दबोचा। भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश किया था।

बीएसएफ के 200 नंबर बटालियन ने मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स में बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार किया।  सभी तस्कर बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के हैं। उनकी पहचान मो. शकीबुल बसीर ( 20 ), अदनान महामोद रोहिम (22), सोजीब अहमद (17), मोहम्मद साकिब हुसैन (19 ) और  मोहम्मद साजू ( 27) के रूप में हुई है।

Popular Articles