Friday, October 23, 2026

असम: राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में एनडीए की सत्ता बरकरार, पंचायत चुनाव के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ा, कछार में पार्टी ने मनाया जश्न 

Photo

असम। राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (आरएचएसी) के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राभा हसोंग जौथा मंच (आरएचजेएम) गठबंधन ने 36 में से 33 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कछार भाजपा जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की सरकार में शांति और प्रगति के प्रति जनता में आस्था व विस्वास बढ़ा है। साहा को विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी कछार सहित पूरे राज्य में आगामी पंचायत चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।

मालूम हो कि राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (आरएचएसी) के चुनावों में भाजपा ने छह और उसके सहयोगी ने 27 सीट पर जीत हासिल कीं। जबकि कांग्रेस ने एक सीट और दो निर्दलीय भी चुनाव में विजयी हुए। भाजपा ने एक सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।  मतगणना शुक्रवार को शुरू हुई और अंतिम परिणाम शनिवार को घोषित किये गये।  दो अप्रैल को 33 सीट पर मतदान हुआ था, जबकि तीन सीट पर निर्विरोध फैसला हुआ।

बुधवार को हुए मतदान में 4.46 लाख मतदाताओं में से लगभग 69 प्रतिशत ने वोट दिया था। राभा हसोंग स्वायत्त परिषद निर्वाचन क्षेत्र कामरूप और गोलपारा जिलों में फैले हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने परिषद चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले पांच वर्षों में, असम में छह स्वायत्त परिषदों के चुनाव हुए हैं।” उन्होंने कहा, “कुल 188 सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 151 पर जीत दर्ज की है। ये नतीजे बोडो, राभा, तिवा, देवरी, कार्बी और दिमासा के मूल समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।” भाषा

Popular Articles