Friday, October 23, 2026

हैलाकांदी, घारमुड़ा निवासी अखिलेश उपाध्याय के 14 वर्षीय पुत्र राम बाबू उपाध्याय गत 12 अप्रैल से है लापता   

Photo

हैलाकांदी, घारमुड़ा निवासी अखिलेश उपाध्याय के 14 वर्षीय पुत्र राम बाबू उपाध्याय गत 12 अप्रैल से लापता है। परिजनों ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह जमीरा स्टेशन से हैलाकांदी के लिए वह भूरा टी-शर्ट और काला ट्राउजर पहन कर पैसेंजर ट्रेन से निकला लेकिन पहुंचा ही नहीं। उसका कोई अता पता नहीं।

घर वाले हर जगह तलाश कर रहे हैं। बच्चे के पिता अखिलेश उपाध्याय और दादा जी राम आश्रय उपाध्याय ने आम जनता से उसकी तलाश करने में सहयोग की अपील की है। अपील में कहा गया है कि आपको यह बच्चा जहां भी दिखे तत्काल दिए मोबाइल नंबर 8860439539 और 8011901820 पर सूचित कर उसे उसके घर तक सकुशल पहुंचाने में मदद करें।

बच्चे के गुम होने के संबंध में पुलिस स्टेशन में एक लिखित सूचना दी गई है। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। लिहाज़ा परिवार वालों ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से मदद की गुहार लगाई है।

Popular Articles