Friday, October 23, 2026

सांस्कृतिक समरसता और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने हेतु मारवाड़ी युवा मंच सिलचर के द्वारा कई सरकारी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान तथा अभिनंदन

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रकल्प के अंतर्गत किया गया पहल

बांग्ला नववर्ष, पहला वैशाख एवं बिहू के अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रकल्प के अंतर्गत सांस्कृतिक समरसता और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने हेतु मारवाड़ी युवा मंच सिलचर के द्वारा कई सरकारी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तथा अभिनंदन किया गया। सम्मान के साथ – साथ उनके आशीर्वाद भी प्राप्त किए।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत कछार जिला आयुक्त मृदुल यादव, पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन, रजत कुमार पाल ( एएसपी, क्राइम ब्रांच ), सदर थाना प्रभारी अमृत कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक गौरांगो राय, यूको बैंक, रंगपुर ब्रांच मैनेजर नीलोत्पल दास, कछार जिले के एडीसी युवराज बोरठाकुर का सम्मान किया। उनका फुलाम गामोछा , झापी, से सम्मान किया और मिठाई का डिब्बा उपहार स्वरूप भेंट किया।

इस नेक कार्य में मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर के अध्यक्ष मूलचंद बैद, सचिव पवन राठी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व सचिव कमल सारडा, मंडल I के उपाध्यक्ष हरीश काबरा, सहायक मंत्री मंदाक्ष गुलगुलिया, मंडल I के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनीष कुम्भट, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की कार्यकारिणी सदस्य सोनिया बगड़ा, धीरज जैन, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विवेक जैन, सचिव विशाल सांड, उपाध्यक्ष निशांत जैन, अजय सरावगी, कोषाध्यक्ष जैकी मरोठी, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार सोनावत, पूर्व अध्यक्ष ललित बोथरा, प्रमोद शर्मा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य सतीश काबरा, राजेश पारख, हर्ष गुलगुलिया आदि की उपस्थित रही।

Popular Articles