Sunday, April 27, 2025

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, पाकिस्तान का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने वालों का जेल होगा ठिकाना 

असम पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया

पहलगाम में हुए आतंकी घटना पर डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य की जनता देश के प्रधानमंत्री के साथ है। पाकिस्तान उनका दुश्मन है, लेकिन हमारे देश में भी कुछ गद्दार – चमचे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे। भारत का नमक खाकर अपने देश के खिलाफ सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का पूरा वीडियो सुनिए 

असम में ऐसे लोगों का इलाज चल रहा है। कछार जिले में पंचायत चुनाव का प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प समावेश को संबोधित करते समय उक्त बातें कही।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पहलगाम हमले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कदम उठाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग पाकिस्तान का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करेंगे, भारत के खिलाफ बोलेंगे उनका ठिकाना जेल होगा। जनता से भी अनुरोध किया कि उनके समक्ष ऐसे कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पक्ष में पोस्ट करता है, तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दे, पूरी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान के कुछ चमचे छिपे हुए, उन्हें चुन चुनकर खदेड़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने वालों के खिलाफ तीव्र कार्रवाई के तहत असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 9 लोगों में से 6 को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य दो लोगों, जिनमें असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के एक विधायक भी शामिल हैं, उनको गुरुवार को हिरासत में लिया गया।

एक शख्स को शनिवार सुबह हाजो से गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम हमले का समर्थन करने वाले एक शख्स को मेघालय से गिरफ्तार किया गया है, जबकि त्रिपुरा में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कौन सा पोस्ट देश विरोधी है और कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को कछार से दो लोग पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कौन सा पोस्ट देश विरोधी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। हमें जाने से कौन रोक सकता है। आतंकियों के भय से जाना नहीं छोड़ेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी सख्त कदम उठाएंगे, हम लोग उनके साथ है। उन्हें पूर्ण भरोसा पकिस्तान का उचित इलाज होगा।

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles