Monday, September 7, 2026

पंचायत चुनाव : कछार जिले में हिंदीभाषी एवं चाय जनगोष्ठी से सात जिला परिषद सदस्य निर्वाचित

  • विजोयता महतो निर्विरोध चुनकर आई 

हिंदीभाषी एवं चाय जनगोष्ठी के लिए अच्छी खबर है। कछार जिला परिषद में इस बार बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व मिला है। सनद हो कि कछार जिला परिषद सदस्य के लिए खड़े सात उम्मीदवार निर्वाचित हुए है। सभी विजयी उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) से है।

बरथल हरिनगर सेविजोयता महतो दूसरी बार जिला परिषद सदस्य के रूप में चुनी गई। वह निर्विरोध जीत हासिल की। आइरंगमारा – सोनाचेरा से धर्मेंद्र तिवारी, दीवान – पालेरबंद – देव ज्योति बाउरी (राहुल), बिन्नाकांडी – भुबनहिल किसन रिकियासन, सिलकुड़ी – चातला से श्रीमती सरस्वती रविदास, अरकाठीपुर से पुष्पा रबीदास और  उधारबंद जिला परिषद सदस्य सीट से रोहित सिंह पहली बार चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।

मालूम हो कि असम में डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सरकार में कछार जिले से इकलौते हिंदीभाषी विधायक ( लखीपुर विधानसभा क्षेत्र ) कौशिक राय मंत्री है। पंचायत चुनाव में उन्होंने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। नतीजतन भाजपा एक ओर जहां कछार जिले में 16 जिला परिषद सदस्य सीट जीती, जिसमें  7 ( सात ) सीटों पर हिंदीभाषी एवं चाय जनगोष्ठी से विजयी रहे।

राजनीतिक विकास की दृष्टि से हिन्दीभाषी एवं चाय जनगोष्ठी के लिए शुभ संकेत के रूप में देखा जा सकता है। किसी समाज के सर्वांगीण विकास के राजनीतिक क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्व एवं मज़बूत पकड़ होनी चाहिए।

Popular Articles