नागरिक सभा या भाजपा दलीय सभा था, कांग्रेस ने किया सवाल
सिलचर शहर में प्रस्तवित 2 एलिवेटेड कॉरिडोर के मुद्दे पर दो दिन पहले कछार जिला आयुक्त कार्यालय में प्रदेश के दो मंत्रियों की उपस्थिति में हुई नागरिक सभा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उंगली उठाया।
सिलचर कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत पाल ने कहा कि उनके यह समझ से परे है कि नागरिक सभा या भाजपा का दलीय सभा था। उक्त बैठक में अधिकांश भाजपा सदस्य अथवा सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थक, आस्था रखने वाले लोगों के चेहरे दिखाई दिए। नागरिक सभा में ऐसे लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था, दरअसल में सिलचर शहर के हित चिंता – भावना रखते हैं। पाल ने कई ऐसे प्रबुद्ध नागरिकों के नाम गिनाए, जिन्हे नागरिक सभा में बुलाया ही नहीं गया था।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पाल ने आगे अनेक गंभीर आरोप मढ़े। उन्होंने कहा कि भाजपा सिलचर की जनता को बुद्धू बनाने का एक और प्रयास किया। दो वर्ष पहले 29 नवंबर 2022 में असम सरकार की कैबिनेट बैठक सिलचर में संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बराक घाटी और सिलचर के लिए कई सिद्धांत लिए थे, जिसमें सिलचर शहर में दो (रामनगर से ट्रंक रोड और कैपिटल ट्रैवल्स प्वाइंट से रंगिरखारी पॉइंट तक ) एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया था।
पाल ने कहा कि दो वर्ष पूर्व कैबिनेट में लिया गया निर्णय अभी भी वास्तविक नहीं हुआ है। सरकार अब नागरिक सभा कर जनता को बुद्धू बना रही। राज्य के दो मंत्री कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल मुख्यमंत्री के समक्ष दिखाने के होड़ में लगे है कि काम के प्रति वह सक्रीय है। पाल ने कहा, जैसे मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा भी वादे करने में माहिर है, वैसे सत्तारूढ़ के स्थानीय विधायक एवं संसद भी है।
नालों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पाल ने कहा, वह भी चाहते है कि उनके क्षेत्र और सिलचर शहर का विकास हो। सिलचर को जाम से मुक्ति मिले कांग्रेस भी चाहती, किन्तु भाजपा वादों के जरिए आगामी 2026 में होने वाले चुनाव के मद्देनज़र केवल मतों की फसल उगाने में व्यस्त है। भाजपा झूठे वादों के माध्यम से मुंगेरीलाल के हसीन सपने बस दिखाने में लगी है। सत्तारूढ़ भाजपा पर कई सवाल दागे, मिनी सचिवालय, लॉजिस्टिक पार्क, श्रीभूमि मेडिकल कॉलेज, गुरु चरण कॉलेज का विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने जैसे अनेक वादों को कब पूरा करेगी।