Monday, September 7, 2026

बड़े श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती 

Photo

बराक घाटी के विभिन्न जगहों पर भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। भक्तों ने भगवान परशुराम जयंती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूप, दीप नवैद्य व हवन सामग्री से पूजा अर्चना की। पुरे वातावरण में वैदिक मन्त्रों की गूंज व भक्ति भाव की छटा देखने को मिली।

कछार जिले में 29 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार को प्रदोष काल में कर्मकांडी ब्राह्मण समाज, आइरंगमारा, दुर्गा टीला में श्री परशुराम जयंती का पालन किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। साधारण सचिव पंडित श्रीमान विजय प्रकाश पाठक, संदीप शुक्ला, धनु दुबे, सतीश तिवारी, प्रद्युम्न उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, विशेष तिवारी, अनूप मिश्रा, जयमंगल तिवारी, जोगिंदर मिश्रा, लालबच्चन मिश्रा, अंशुमान पाठक, राजेन्द्र पाण्डेय, अभय पांडेय, गुलाब मिश्रा, विकाश मिश्रा, अजय शुक्ला, सोनू तिवारी तथा स्थानीय व्यक्ति जनोंकि उपस्थिति में मनाई गई।

उधर श्रीभूमि जिले में परशुराम जयंती महोत्सव समारोह का आयोजन दुल्लभचेरा ऐतिहासिक रामजानकी मन्दिर प्रांगण में किया गया। चौरगोला कर्मकांडी ब्राह्मण समाज के व्यवस्थापक में मणिभूषण मिश्रा, रतनलाल मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, आनंद  चौबे, संतोष तिवारी, संतोष उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, मुकेश चौबे, देबोजित मिश्रा,जयदीप चौबे,रक्षित चौबे,अमित तिवारी, नित्यानन्द पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति रही।

Popular Articles