Monday, April 21, 2025

पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर भाजपा, मंत्री कौशिक राय श्रीभूमि और हैलाकांदी में की विशेष बैठक 

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कौशिक राय

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) पंचायत चुनाव को लेकर अभी से बराक घाटी में अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री कौशिक राय बृहस्पतिवार को श्रीभूमि और हैलाकांदी जिले में विशेष बैठक की। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

मंत्री कौशिक राय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में विकास की गति को बनाए रखने के लिए पंचायत चुनाव में हर बूथ पर कमल के फूल खिलाने के लिए उनके कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। श्रीभूमि में भाजपा जिला अध्यक्ष सुब्रत भट्टाचार्य, मंत्री कृष्णेंदु पाल, विधायक विजय मालाकार, प्रदेश सचिव कनाद पुरकायस्थ सहित प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।

वहीं हैलाकांदी जिले के भाजपा कार्यालय में पंचायत चुनाव के संबंध में संगठनात्मक बैठक की गई। मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से एक समृद्ध और विकसित असम के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों को निष्ठा के साथ पूरा करने और पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। मंत्री राय ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर हैलाकांदी जिले के भाजपा कार्यालय में आयोजित उपलब्धियों की प्रदर्शनी और फोटो के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया। वीर जोराबर सिंह और वीर फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी किंतु धर्म बदलने से इनकार कर दिया।

योगेश दुबे 

Popular Articles