मतदाताओं से भाजपा का समर्थन एवं विश्वास हेतु की अपील
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया कछार जिले के धोलाई में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा था। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपम साहा, राज्य के मंत्री कौशिक राय, सांसद परिमल शुक्लवैद, पूर्व सांसद डॉ. राजदीप राय, तीन विधायक क्रमशः दीपायन चक्रवर्ती, निहार रंजन दास, मिहिर कांति सोम, प्रदेश सचिव कणाद पुरकायस्थ, महासचिव अमिताभ राय, कछार प्रभारी विश्वरूप भट्टाचार्य, पूर्व विधायक दिलीप पाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

धोलाई में आयोजित विजय संकल्प समावेश को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए मतदाताओं से अपील की। उन्होंने कहा आगे सिलचर म्युनिसिपल बोर्ड चुनाव हैं। वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव है, जनता के विश्वास एवं समर्थन से जीत तय करना है।
सैकिया ने कहा कि असम में भाजपा का उदय बराक घाटी से हुआ। पार्टी जब राज्य में अपने को स्थापित करने एवं कांग्रेस सरकार के कुशाशन खिलाफ संघर्ष कर रही थी तब शक्ति देने का काम बराक घाटी ने किया। 1991 में 9 विधायक बराक घाटी निर्वाचित होकर राज्य विधानसभा में पहुंचे। यही नहीं असम में दो लोकसभा सीट पर जीत भी बराक घाटी की जनता ने दिया।
भाजपा बराक घाटी की जनता का प्रेम, विश्वास और आस्था का आदर करता है। इस क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद ही भाजपा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मज़बूत होकर सत्ता तक पहुंची। राज्य में पंचायत चुनाव में निर्विरोध जीत कर आए जिला परिषद ससस्य, आंचलिक पंचायत सदस्य और गांव पंचायत सदस्य की संख्या देखकर यह सुनिश्चित करता है आगामी परिणाम उनकी पार्टी के हित में आने वाला है। सैकिया ने कहा देश में विकास को गति देने का काम भाजपा सरकार ने किया। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में डॉ. हिमंत विश्व सरकार में हुए उल्लेखनीय बिल, कामों और परियोजनाओं का जिक्र किया।

बराक घाटी – ब्रह्मपुत्र घाटी में समान विकास हो रहा। चाय बागानों की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वोत्तर के प्रति फोकस है। 75 बार प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर की यात्रा कर चुके हैं। सैकिया ने कहा भाजपा में आम कार्यकर्ताओं का महत्व है। कांग्रेस शासनकाल को याद दिलाया। कहा, एक समय था जब गुवाहाटी से वाया मेघालय होकर सिलचर पहुँचने के लिए जर्जर सड़क का सामना होता था। लेकिन अब तस्वीर बदल गई। कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव हुआ। रास्ता घाट का काम हुआ है। भाजपा सरकार में काम हो रहा। ग्राम विकास के माध्यम से असम को पांच श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सकता है।
पंचायत चुनाव में भाजपा एवं उनकी सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित करने में मतदाताओं से समर्थन की अपील की। विपक्ष कांग्रेस सभी जगहों पर उम्मीदवार तक नहीं दे पाई। कांग्रेस के लोग ही अपनी पार्टी व अपने नेताओं पर टिकट के लिए पैसे की लेनदेन के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस विकास नहीं दे सकती। भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत, शक्तिशाली गांव, समृद्धिशाली असम देने का काम केवल भाजपा कर सकती है।
राज्य के मंत्री कौशिक राय अपने संबोधन में कहा कि सैकिया प्रदेश अध्यक्ष पदभार संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा में धोलाई इलाके को चुना यह हर्ष का विषय है। धोलाई भाजपा का गढ़ रहा है। लंबे समय से इस क्षेत्र से अनेक बार परिमल शुक्लवैद विधायक चुने गए। वर्तमान में सिलचर लोकसभा से सांसद परिमल शुक्लवैद धोलाई विधानसभा क्षेत्र से है।
मौजूदा समय में विधायक निहार रंजन दास है। पंचयत चुनाव में इस क्षेत्र को लोग भाजपा के उम्मीदवार को जिताएंगे यह आशा रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि विपक्ष पार्टी पंचायत चुनाव में सभी जगहों पर उम्मीदवार तक नहीं दे पाई। एक समय था कांग्रेस शासनकाल में पंचायत चुनाव सुचारु रूप से संपन्न नहीं हो पाता था, गड़बड़ी, अराजकता के बल पर चुनाव जीत लेते।
भाजपा शासनकाल में शांति एवं निष्पक्ष चुनाव कराया जा रहा। भाजपा प्रथम बार कछार जिले में पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले 25 में से दो दो जिला परिषद सदस्य और 162 में 34 आंचलिक पंचायत सदस्य निर्विरोध जीत चुके हैं। भाजपा परिवार से 319 गांव पंचायत सदस्य निर्विरोध विजयी हुए है। जनता का विश्वास केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया के साथ है। भाजपा के ध्येय शक्तिशाली गांव शक्तिशाली असम के प्रति जनता का भरोसा है।
पंचायती राज व्यवस्था को धरातल पर सार्थक करने और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत देने का काम केवल भाजपा में है। मंत्री राय ने भाजपा शासनकाल में जनता के लिए किए कामों और विकास गिनाए। सांसद शुक्लवैद, पूर्व सांसद डॉ. राय, जिला अध्यक्ष साहा सहित पार्टी विधायकों ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सिलचर कुंभीग्राम एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सैकिया का भव्य स्वागत हुआ।
योगेश दुबे


