Friday, May 9, 2025

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जोश हाई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Photo

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक ने आतंक को करारा जवाब दिया है। जमीन पर जोश हाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और उत्साह प्रकट किया। भारत के पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर भाजपा कार्यकर्तााओं ने जश्न मनाया।

सिलचर, कछार कॉलेज तिराहे पर भारत माता की जय करते हुए आतिशबाजी की। जमकर पटाखे फोड़े गए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा की पहलगाम में आतंकी हमले में लोगों की हत्या का भारत ने बदला लिया।

इस अवसर पर कछार भाजपा के अध्यक्ष रूपम साहा, महासचिव अमिताभ राय, गोपाल राय सहित पार्टी की अन्य इकाइयों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कछार भाजपा के अध्यक्ष रूमम साहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों ने 26 बहनों के सुहागों की जाने ली। देश में इसको लेकर जबर्दस्त आक्रोश था। देश यही चाहता था, भारत इस घटना का बदला ले और पाकिस्तान को एक सबक चखाए, जो जिंदगी भर उसे याद रहे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक पहल और भारतीय सेना की पराक्रम आज पूरा विश्व ने देखा व समझ लिया। मोदी जी है, तो मुमकिन है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles