Friday, October 23, 2026

सिलचर की एक महिला समेत दो लोग मेघालय में हेरोइन के साथ गिरफ्तार 

आगे की जांच चल रही है

सिलचर की एक महिला समेत दो लोग मेघालय में प्रतिबंधित हेरोइन के साथ मेघालय में पकड़े गए है। महिला का नाम गौरी दास ( 56 ) बताया गया, सिलचर के 19 वार्ड की निवासी है। जबकि दूसरा व्यक्ति चालक है, उसकी पहचान बड़खोला भांगापार, चतुर्थ खंड के सफीकुल आलम (36 ) के रूप में हुई है।

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स पुलिस के मुताबिक एचएच 6 पर सोनापुर में पुलिस ने विशेष इनपुट पर अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद सोनापुर गांव के पास एनएच-06 पर ( एमएल 05 एई 4423 ) एक संदिग्ध मारुति ईको को रोका गया।

तलाशी के समय 14 साबुन के डिब्बे में हेरोइन बरामद किए गए। इनमें से छह डिब्बे 56 वर्षीय गौरी दास नामक महिला के पास से बरामद किए गए, जबकि वाहन के अंदर से आठ साबुन के डिब्बे बरामद किए गए। महिला गौरी दास और चालक के पास से कुल 26,450 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य सभी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Popular Articles