Thursday, June 19, 2025

मंत्री कौशिक राय ने हारंग नदी पर ढहे पुल का किया निरीक्षण, वैकल्पिक सड़क को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश, 20 दिन में बन जाएगा बेली ब्रिज, बोले मंत्री 

  • पुल ढहने के वजह जानने के लिए होगी मजिस्ट्रेट स्तर की जांच 

राज्य के मंत्री कौशिक रॉय ने सिलचर – कलाइन रोड, भांगरपर में हारंग नदी पर ढह चुके पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरुवार को पुल समेत विभिन्न मुद्दों का निरीक्षण किया।

NEWS VIDEO

विभागीय अधिकारियों और प्रशासन की मौजूदगी में मंत्री ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए तुरंत वैकल्पिक उपाय करने के आदेश दिए। क्षेत्र की पूरी स्थिति की जांच करने के बाद मंत्री कौशिक ने मीडिया को बताया कि हारंग नदी पर बना पुल कैसे ढहा और ऐसी घटना क्यों हुई, इसकी जांच के लिए मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी जल्द ही घटना की जांच कर पुल के ढहने के कारणों को जनता के सामने रखेगी।

अगले सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सामने जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्हें आशा है कि अगले 20 दिन में बेली ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री भांगरपार क्षेत्र की स्थिति पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक सड़क की मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

पीडब्ल्यूडी मंत्री कृष्णेंदु पाल ने मुख्यमंत्री से बात की है और विभागीय द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया गया। मंत्री राय ने कहा कि वैकल्पिक सड़क का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। मंत्री राय ने वैकल्पिक सड़क का निरीक्षण किया। वैकल्पिक मार्ग पर दस टन वजन क्षमता तय की गई है। हैवी व्हीकल के लिए ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के माध्यम से यातायात के लिए कहा गया है। एक और वैकल्पिक मार्ग है, उसे भी कैसे उपयोग किया जा सके इसपर ध्यान दिया जा रहा रहा।

मंत्री राय ने कहा कि भांगरपार क्षेत्र के लोगों और छात्रों के लिए हारंग नदी पर बांस का पुल बनाने का आदेश दिया है। नाव की व्यवस्था भी किया गया है। एनएचआईडीसीएल को बेली ब्रिज बनाने के लिए कहा गया है। झारखंड, रांची से मशीनरी आ रहे हैं। सात के अंदर काम शुरू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि ओवरलोडिंग दो ट्रकों की वजह से पुल ढह गया। पुल काफी पुराना था और इसकी हालही में 68 रुपए की लागत से मरम्मत की गई थी।

उन्होंने कहा कि पुल की वजन सहने की क्षमता 40 टन थी। उससे अधिक वजन को रोकने के लिए पुलिस कैंप स्थापित किया गया था। पुलिस जवानों की लापरवाही है या नहीं इस बारे में भी जांच होगी। आरंभिक जांच में तीन पुलिसकर्मी सहित  पांच के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इस दौरान जब मंत्री कौशिक मौजूद थे, तो स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न मौजूदा समस्याओं को उजागर किया और ओवरलोड वाहनों पर भी चर्चा की।

स्थानीय लोगों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में मंत्री राय ने कहा कि गैमन ब्रिज का काम चल रहा। समय पर, 20 जुलाई तक, मरम्मतीकरण संपन्न हो इसपर ध्यान दिया जा रहा है। बराक घाटी को हो रही परेशानियों को कम करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल और पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ निर्देश दिए गए हैं, जो पुल ढह गया, मलबे हटाए जाए।

मंत्री ने कहा कि साक – सब्जी के दाम न बढ़े इसके लिए वाहनों के संचलन हेतु वैकल्पिक मार्ग को दुरस्त करने पर जोर दिया गया है। मंत्री के साथ राज्यसभा सदस्य कणाद पुरकायस्थ, जिला आयुक्त मृदुल कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता और कई अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

इस बीच, पुल टूटने से यातायात में भारी व्यवधान उत्पन्न हो गया है। कछार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए नाव से आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के उपाय किए हैं। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है।

योगेश दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles