Friday, April 24, 2026

प्रथम प्रयास में एनईईटी परीक्षा पास करने हेतु हिन्दीभाषी चाय जनसमुदाय मंच के महासचिव ने शिवांग कुर्मी को दी बधाई व शुभकामनाएं 

  • सिंह ने बराक वैली कुर्मी समाज से भी बधाई व शुभकामनाएं दी

हिंदीभाषी चाय जनसमुदाय मंच के महासचिव कंचन सिंह संगठन की तरफ से एनएसजी कमांडो संतोष कुर्मी के पुत्र शिवांग कुर्मी ( माता सुनंदा कुर्मी ) को, निवास स्थान दयापुर ग्राम पंचायत, उधारबंद, प्रथम प्रयास में एनईईटी परीक्षा में पास जो की, उसके लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता का प्रमाण है। कंचन सिंह ने कहा कि शिवांग कुर्मी की सफलता से हमारे समाज के कई छात्रों को उत्कृष्टता के प्रयास के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन मिला है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में आप हमें गौरवान्वित करेंगे। शिवांग को परीक्षा में 607 नंबर प्राप्त हुए हैं। कंचन सिंह ने बराक वैली कुर्मी समाज से भी बधाई व शुभकामनाएं दी।

Popular Articles