Thursday, October 22, 2026

मासिमपुर श्री कृष्ण मंदिर कमेटी द्वारा ‘उदय अस्त ‘ नाम कीर्तन का आयोजन

Photo 

बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के मासिमपुर श्री कृष्ण मंदिर कमेटी द्वारा ‘उदय अस्त ‘ नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति तथा हिंदू जागरण मंच का पश्चिम कछाड़ जिले के सम्पर्क प्रमुख विप्लव दास ने अस्थाई मंडप का फीता काटकर उद्घाटन किया। समिति के सदस्यों ने इलाके के वरिष्ठ नागरिकों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।‌ शनिवार ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे से कीर्तन आरंभ होगा, जो दिनभर चलता रहेगा। समिति द्वारा इलाके के सभी भक्तों को उक्त कीर्तन में सामिल होने का अपील किया गया ।

चन्द्रशेखर ग्वाला

Popular Articles