Saturday, April 18, 2026

मेघालय के राज्यपाल ने कहा, राष्ट्रीय एकता को बाहरी और आंतरिक दोनों ताकतों से हो सकता है खतरा 

फाइल फोटो

  • मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया

मेघालय के राज्यपाल सीएच विजयशंकर ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय एकता को बाहरी और आंतरिक दोनों तरह की ताकतों से खतरा हो सकता है और देश की अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। राजभवन में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने मेघालय की सांस्कृतिक विविधता की सराहना की।

आगे कहा कि एकता का अर्थ एकरूपता नहीं, बल्कि सामूहिक प्रगति के लिए मिलकर काम करते हुए मत भिन्नता का उत्सव है। उन्होंने लोगों से मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया और आशा व्यक्त की कि एकता की भावना राष्ट्र को अनवरत शांति और विकास की ओर ले जाएगी। एजेंसी

Popular Articles