- 23 सितंबर मंगलवार को लखीपुर एमएलए कप सीजन का फाइनल मुकाबला लाबक चाय बागान खेल मैदान होना सुनिश्चित है।
कछार जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में एमएलए कप फुटबॉल प्रतियोगिता के चतुर्थ संस्करण दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पालरबंद जीपी दल ने नयाग्राम गांव पंचायत दल को 2.0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। लाबक चाय बगान खेल मैदान में इस सेमीफाइनल मुकाबला का आनंद उठाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। खेल के अंत तक किसी दल के खिलाडी ने कोई गोल नहीं कर पाए। मैच काफी रोमांचक रहा।
अंत में ट्राई ब्रेकर के जरिए खेल का निर्णय हुआ। प्रतियोगिता में रेफरी निर्मल सिंह ने खेल परिचालन किया। । इसके पहले फुलेरतल-म्हारकुलीन और दीघली-बाहादुरपुर जीपी दल के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया था, जिसमे फुलेरतल म्हारकुलीन जीपी ने 4. 0 से जीत दर्ज कर पहले ही फ़ाइनल में स्थान बना लिया है। ज्ञात रहे कि लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले महीने से एमएलए कप फुटबॉल प्रतियोगिता चल रहा है।
इस प्रतियोगिता में पहला चरण में गांव पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। दुसरे चरण में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में गांव पंचायत चरण का विजेता दलों को लेकर विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता खेला गया था।पालरबंद गांव पंचायत एवं नयाग्राय गांव पंचायत दल के बीच फाइनल मुकाबला होगा। आज के सेमीफाइनल प्रतियोगिता का खेल परिचालन में रेफरी,निर्मल सिंह,परिमल साहा,दुलन बाउरी,अमित ग्वाला, उत्तम माली ने किया। आगामी 23 सितंबर मंगलवार को लखीपुर एमएलए कप सीजन का फाइनल मुकाबला लाबक चाय बागान खेल मैदान होना सुनिश्चित है।
चंद्रशेखर ग्वाला


