Saturday, April 18, 2026

वर्ष 2025-2028 के लिए भाजपा मेघालय प्रदेश के राज्य ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों की अनुमोदित सूची जारी

  • अनुमोदित सूची

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) की मेघालय इकाई ने वर्ष 2025-2028 के लिए राज्य ओबीसी मोर्चा पदाधिकारियों की अनुमोदित सूची जारी की है। ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित अनुमोदित सूची को जारी किया गया।

शिलोंग के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेश कुमार और सुरेश कुमार राय को महासचिव के रूप में नियुक्ति दी गई है। चार उपाध्यक्ष रखे गए है, जिसमें राजू लिंबू, राजकुमार राय, नवारुण सेन गुप्ता और वासुदेव साहा का नाम शामिल है। चार को सचिव बनाया गया है, जिसमें मोहन लिंबू, शशि कान्त राय, प्रसन्नजीत कुमार  राय, माणिक सिल का नाम शामिल है।

चन्दन कुमार ठाकुर बतौर कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा दस लोगों को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर राज्य ओबीसी मोर्चे में रखा गया है, जिनमें सच्चिदानंद राय, सुरेश कुमार महतो, अशोक कुमार चौरसिया, बिनोद राय, नंदन कुमार, संतोष साहा, अनिमेष साहा, सुमन कुमार पाल, रोशन लोहार, धर्मेंदर कुमार का नाम शामिल है।

Popular Articles