- खीर पुरी का महाप्रसाद 1100 भक्तों को वितरित किया गया
श्री नृसिंह अखाड़ा श्याम भक्त मंडल द्वारा धर्मपरायण निशा हेमंत ( मुन्ना) सराफ के सौजन्य से अन्नपूर्णा सेवा के तहत श्याम भंडारा आयोजित किया गया। खीर पुरी का महाप्रसाद 1100 भक्तों को वितरित किया गया। भारी बारिश के बीच भक्तों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
नृसिंह अखाड़ा प्रबंधन समिति के सचिव विकास सारदा गिरजा शंकर अग्रवाल मदन सिंघल सांवरमल काबरा गोपाल चौहान महावीर कोठारी श्रीमती सारदा अग्रवाल देवराज शर्मा बिजीत नाथ एवं राधेकांत प्रजापति ने सेवा प्रदान की। श्याम बाबा को सराफ दंपति ने भोग लगाकर गौमाता को खिलाया। करबद्ध नृसिंह अखाड़ा श्याम भक्त मंडल एवं सेवा करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
मंदिर में रक्षाबंधन शनिवार एवं पूर्णिमा के कारण भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। प्रबंधन समिति ने सराफ दंपति को धन्यवाद देते हुए शिलचर के भक्तों से आग्रह किया कि अपनी क्षमता के अनुसार विवाह शादी जन्म दिन एवं मांगलिक अवसर पर भंडारा, ठंडा सरबत पिलाने के लिए संपर्क करे सभी प्रबंध समिति करेगी।
मदन सुमित्रा सिंघल


