- इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ नकदी जब्त की गई
सिलचर के व्यवसायिक केंद्र फटक बाजार इलाके में जुआ रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रैकेट गिरोह पिछले कुछ समय से “जुआ खेलने” का धंधा चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
फटक बाजार से सटे महेतपाड़ा निवासी जावेद अली (28) नसीम उद्दीन लस्कर (29), बेरेंगा द्वितीय खंड निवासी अल्फाब हुसैन राजबरभुइयां (27), बेरेंगा चतुर्थ खंड निवासी अब्दुल करीम लस्कर (33) और रामनगर निवासी अनवर हुसैन लस्कर (40) को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग फाटक बाजार के मुर्गा बाजार में ठिकाना बनाकर जुआ खेल रहे थे।
गुरुवार को सदर थाने के टीएसआई शुभ्र ज्योति दत्ता के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने छापेमारी कर इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ नकदी जब्त की गई। शुक्रवार को पुलिस ने पांचों लोगों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।


