- सांगठनिक महामंत्री बी. एल. संतोष से भी मिले
- पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प
गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ( नेटा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी से मुलाकात की।

इस अवसर पर नेटा के अध्यक्ष सिंह ने हरीश द्विवेदी को ‘विकसित भारत 2047’ की एक पुस्तक भेंट की। सिंह ने कहा कि नेटा एक स्वतंत्र संगठन है, बावजूद जिस प्रकार इन दोनों नेताओं का आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन मिला वह सराहनीय है। पूर्वोत्तर में ट्रांसपोर्ट सेक्टर में विविध समस्याएं और चुनौतियां है। समस्याओं के हल और चुनौतियों को पार करने के लिए सरकार का समर्थन बहुत जरुरी है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में ट्रांसपोर्ट सेक्टर की सहभागिता बढ़े, वह भी चाहते है, बशर्ते उनकी हितों को भी चिंता की जाए।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के *विकसित भारत 2047* के मिशन को साकार करने के लिए मिलकर आगे बढ़ रहे हैं । दिल्ली यात्रा के दौरान ही बी. एल. संतोष को 12 नवंबर 1996 के *चरखी दादरी विमान हादसे* पर आधारित पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा भावना और भूमिका को दर्शाती है।हम सब मिलकर *विकसित असम, विकसित नॉर्थ ईस्ट, विकसित भारत, स्वावलंबी भारत और आत्मनिर्भर भारत* के संकल्प को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

