मिजोरम के राज्यपाल जनरल ( डॉ.) बीके सिंह के हाथो गोल्ड मेडल प्राप्त करते अंबर पांडेय
बराक घाटी, हैलाकांदी जिले के कोईया चाय बागान निवासी अंबर पांडेय को मिजोरम विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल मिला। मिजोरम विवि के 19वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल जनरल (डॉ.) बीके सिंह के हाथो गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि अंबर पांडेय ने मिजोरम विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर परीक्षा, 2024 में 7.20 सीजीपीए के साथ हिंदी में सर्वोच्च अंक हासिल किया है। मिजोरम विश्वविद्यालय भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं। अंबर पांडेय लाला ग्रामीण महाविद्यालय से स्नातक तक अध्ययन किया हैं। वर्ष 2019 में लाला ग्रामीण महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
फिलहाल दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल के अलावा मिजोरम के मुख्य अतिथि पू लालदुहोमा और कुलपति प्रो. दिबाकर चन्द्र डेका समेत अन्य मंचासीन थे। मालूम हो कि अंबर पांडेय कोईया चाय बागान निवासी शास्त्री घनश्याम पांडेय के पुत्र है। अंबर सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में भी रुचि रखते हैं। बहरहाल बराक घाटी में अंबर पांडेय की इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं लोगों ने दी है।


