- पूर्वोत्तर राज्यों की 30,000 से अधिक छात्राएं होंगी लाभान्वित
गुवाहाटी । प्रेमजी फाउंडेशन ने वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति के दूसरे चरण की घोषणा की है। इस छात्रवृत्ति के तहत वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली जरूरतमंद छात्राओं को उनकी कॉलेज शिक्षा पूरी करने में आर्थिक मदद की जाती है।
- वीडियो
इसमें छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा पूरी होने तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सहायता प्रदान की जाती है। फाउंडेशन भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षा के समान अवसरों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
छात्रवृत्ति के दूसरे चरण में वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसका पहला चरण सितंबर 2025 में पूरा हो चुका है और दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच होगा। आवेदक छात्रा का चुनिंदा 18 राज्यों या 1 केंद्र शासित प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। आवेदन के समय छात्रा का शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आवेदक का भारत के किसी भी सरकारी संस्थान या प्रमाणित निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2 से 5 वर्ष की समय-अवधि) के प्रथम वर्ष (अकादमिक वर्ष 2025-26) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश होना चाहिए।
इस छात्रवृत्ति के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपये की सहायता की जाएगी। पूर्वोत्तर राज्यों की 30,000 से अधिक छात्राओं को इसका लाभ मिल सकता है। आवेदन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। छात्रवृत्ति के किसी भी चरण पर किसीभी तरह की कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फाउंडेशन के भावना उपाध्याय और विजय दास ने इसकी जानकारी दी।


