Monday, September 7, 2026

अमीनुल हक़ लस्कर ने 2026 में कांग्रेस सरकार बनने का किया दावा, कहा,  ‘अब की बार गौरव गोगोई सरकार’,    

  • अमीनुल हक़ लस्कर और हाफिज रशीद अहमद चौधरी का सिलचर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत 

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के नवनियुक्त महासचिव तथा पूर्व राज्य विधानसभा उपाध्यक्ष अमीनुल हक लस्कर सिलचर पहुंचने के बाद कहा कि ‘अब की बार गोगोई सरकार’। अमीनुल हक़ लस्कर ने गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में देख रहे यह अपने बयानों से स्पष्ट सन्देश दिया।

VIDEO NEWS 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही। सांसद गौरव का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी मज़बूती की तरफ बढ़ने के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जनता में कांग्रेस की झुकाव दिखाई दिया। मालूम हो कि असम प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाफिज रशीद अहमद चौधरी और महासचिव अमीनुल हक लस्कर का सिलचर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव अमीनुल हक लस्कर ने कहा कि बराक और ब्रह्मपुत्र घाटी में कांग्रेस का उत्थान हो रहा है। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पतन की ओर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि प्रांतीय अध्यक्ष गौरव गोगोई के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बराक की 13 में से 9 सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करेगी। अमीनुल स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा के दिन लद गए हैं और वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने सत्तारूढ़ दल को विदाई देने का मन बना लिया है। अमीनुल ने आगे कहा कि 2026 में राज्य में और वर्ष 2029 केंद्र में कांग्रेस वापसी करने जा रही है।

जबकि नवनियुक्त उपाध्यक्ष हाफिज रशीद अहमद चौधरी ने कहा कि लोग सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से तंग आ चुके हैं। भाजपा में इस समय शासन और सुशासन नहीं है। केवल कुशासन है। सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री – मंत्री भी इस समय गाय के मुद्दे में उलझे हुए हैं। मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेता और मंत्री विदेश यात्रा में व्यस्त हैं, उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं है कि असम में क्या चल रहा है या क्या हो रहा है।

हाफिज रशीद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा धार्मिक तटस्थता बनाए रखने की शपथ तोड़ रहे हैं और केवल गोमांस और हिंदू-मुसलमानों पर राजनीति कर रहे हैं। राज्य को भाजपा के कुशासन से बचाने के अलावा उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस जाति, धर्म और पंथ की परवाह किए बिना सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। हाफिज रशीद चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस भविष्य में सभी के सामूहिक सहयोग और एकता के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

Popular Articles