- यह रक्तदान शिविर बराक वैली वालंटियर ब्लड डोनर्स फोरम, एचडीएफसी बैंक सिलचर ब्रांच, और लिओ डिस्ट्रिक्ट 322जी – आरसी2 ब्लड कोऑर्डिनेटर टीम के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
- कछार कैंसर हॉस्पिटल के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से कुल 36 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
असम के प्रसिद्ध गायक दिवंगत जुबिन गर्ग के 53वें जन्म दिवस पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 16 से 18 नवंबर के बीच पूरे पूर्वोत्तर में 53 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में, 16 नवंबर को स्वर्गीय जुबिन गर्ग की स्मृति में मारवाड़ी युवा मंच सिलचर शाखा द्वारा पुलिस रिजर्व हॉस्पिटल, सिलचर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिलचर आम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर श्याम कुमार सिंह तथा मंडल–I के उपाध्यक्ष हरीश काबरा द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात स्वर्गीय जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि स्वरूप 1 मिनट का मौन रखा गया। यह रक्तदान शिविर बराक वैली वालंटियर ब्लड डोनर्स फोरम, एचडीएफसी बैंक सिलचर ब्रांच, और लिओ डिस्ट्रिक्ट 322जी – आरसी2 ब्लड कोऑर्डिनेटर टीम के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कछार कैंसर हॉस्पिटल के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से कुल 36 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच मंडल–I के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश काबरा, स्थायी आमंत्रित सदस्य ललित बोथरा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य धीरज जैन, सहायक मंत्री मंदाक्ष गुलगुलिया, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनीष कुम्भट, शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, वर्तमान शाखा अध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष निशांत जैन, अजय सरावगी, जितेंद्र राठी, तथा सचिव विशाल सांड सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। शाखा सदस्यों में रोहन गुलगुलिया, सौरभ अग्रवाल, पवन झवर, बजरंग जैन, राजीव भूतोरिया आदि की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
सिलचर समृद्धि शाखा की अध्यक्षा कविता लूणावत भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। समृद्धि शाखा की सचिव सोनिया बेद ने रक्तदान कर सभी का उत्साह बढ़ाया। सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कछार पुलिस आम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर ने मारवाड़ी युवा मंच के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण जनसेवा का प्रयास बताया। अंत में, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव ने कछार पुलिस का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


