Friday, October 23, 2026

असम पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा और उन्हें वापस खदेड़ा, मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दी जानकारी 

बांग्लादेशी नागरिको की तस्वीर

बांग्लादेश में स्थिति बिगड़ने के बाद वहां के नागरिक लगातार भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में बांग्लादेशी नागरिकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम पुलिस ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उन्हें वापस उनके देश भेज दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह घटना असम के किस जिले में हुई। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत घुसपैठियों पर कार्रवाई की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखते हुए असम पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा के पास से पकड़ा और उन्हें वापस खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए घुसपैठियों की पहचान मोहम्मद हबील, मोहम्मद जकारिया, मोहम्मद नईम और मोहम्मद अली-उल एसके के रूप में हुई है।

यह घटना पिछले कुछ समय में असम और भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ी हुई चौकसी का हिस्सा है। दरअसल, पिछले साल बांग्लादेश में राजनीतिक उठा-पटक के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। असम सरकार ने बताया कि पिछले वर्ष के बाद से 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और असम से अब तक 210 से अधिक घुसपैठियों को पकड़ा जा चुका है और उन्हें वापस खदेड़ा गया है।

Popular Articles