Wednesday, September 9, 2026

असम में अब तक 58 लाख से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता: मुख्यमंत्री हिमंत  

 

असम में अब तक 58 लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि राज्य में अब तक 58.11 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली है।

Advertisement

डॉ. शर्मा ने बताया कि 88 विधानसभा क्षेत्रों के 40,000 से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बने हैं, जिनमें से टेओक और तीताबोर नये विधानसभा क्षेत्र हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पार्टी में 58.11 लाख नये सदस्यों के जुड़ने के साथ ही भाजपा की असम इकाई अपने निर्धारित लक्ष्य के 100 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।’’

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा, ‘‘40,000 से अधिक सदस्यों को नामांकित करने में कड़ी मेहनत के लिए तीताबोर और टेओक विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को बधाई।’’  भाजपा की सदस्यता का नवीनीकरण तथा नये सदस्यों को शामिल करने के लिए सितंबर के प्रारंभ में शुरू किया गया सदस्यता अभियान राज्य के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में जारी है। असम के बराक घाटी में 6.5 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य तय किए गए है। भाषा

Popular Articles