Wednesday, February 26, 2025

असम में गौरव गोगोई की बढ़ती लोकप्रियता नहीं पचा पा रहे मुख्यमंत्री हिमंत : सिलचर कांग्रेस 

एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा का छह दिवसीय बराक घाटी दौरा बुधवार से 

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा द्वारा सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान से संबंधों को लेकर सवाल उठाए जाने पर सिलचर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मंगलवार को सिलचर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिजीत पाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरुण दत्त मजूमदार ने कहा कि गोगोई की लोकप्रियता से भाजपा डर गई है।

वर्ष 2026 का चुनाव में डॉ. शर्मा का हार निश्चित है। इसलिए कांग्रेस सांसद की छवि को कलंकित करने का प्रयास किया जा रहा। अभिजीत पाल ने कहा कि असम में जनता के बीच गोगोई की स्वीकार्यता से मुख्यमंत्री चिंतित है। इसलिए गोगोई और उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। सभी निराधार है।

पाल ने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग कार्यक्रम में असम से कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जहां मुख्यमंत्री ने गौरव गोगोई की मौजूदगी पर सवाल उठाए। गौरव गोगोई केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति से इस कार्यक्रम में गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि गौरव गोगोई की पत्नी जिस संगठन से जुड़ी हैं, वह दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन पर काम करता है। उस स्रोत के माध्यम से गौरव गोगोई की पत्नी दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों के लोगों के साथ संपर्क में रहती हैं।

इस पर सवाल उठाना पूरी तरह से व्यर्थ है। विषय बदलते हुए अभिजीत ने आज कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा कल बुधवार को 6 दिवसीय दौरे पर बराक घाटी पहुंच रहे हैं। वह पार्टी के “अंगने अंगने कांग्रेस” एजेंडे के तहत घाटी में विभिन्न स्थानों पर बैठकों में भाग लेंगे। अगले छह दिन बराक घाटी के अलग – अलग स्थानों पर उनका कार्यक्रम रहेगा। कांग्रेस घर – घर जाएगी। पार्टी संगठन को मज़बूती प्रदान करने और भाजपा के जन विरोधी नीतियों को लोगों को बताएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरीफुल जमान, सूर्यकांत सरकार, नबीना मजूमदार और इफ्तिखार आलम लस्कर सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles