Tuesday, September 8, 2026

मेघालय : एनएच 6 पर कुलियांग में भूस्खलन, कई घंटे बाद यातायात बहाल 

Photo

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एनएच 6 पर कुलियांग इलाके में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ और कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहा। हालांकि बरसात थमने के बाद यातायात को एक बार फिर से बहाल कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सुबह ईस्ट जयंतिया हिल्स पुलिस प्रशासन की ओर से फेसबुक एक विशेष सूचना में यह जानकारी दी गई कि कुलियांग में एनएच-06 पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण मरम्मत कार्य पूरा होने तक वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई। हालांकि दोपहर तक बरसात कम हो गई है,  लिहाजा यातायात की आवाजाही बहाल कर दी गई है।

हालांकि, यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने, सुरक्षित गति सीमा बनाए रखने और ओवरटेकिंग से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि सड़क की सतह अभी भी कुछ हिस्सों में फिसलन भरी और कमजोर हो सकती है। मालूम हो कि एनएच 6 असम की बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के एक बड़े हिस्से की लाइफ लाइन है।

Popular Articles