Saturday, October 24, 2026

आसू के पूर्व महासचिव शंकर ज्योति बरुआ गिरफ्तार

File Photo

ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के पूर्व महासचिव शंकर ज्योति बरुआ को असम के डिब्रूगढ़ जिले में पेट्रोल पंप कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुलियाजान थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और रविवार रात को पुलिस ने पूछताछ के लिए बरुआ को पकड़ा।

पुलिस ने कहा, ‘‘दुलियाजान में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट की शिकायत के सिलसिले में बरुआ को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की।’’  अधिकारी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पिछले साल बरुआ ने अपने निजी जीवन को लेकर हुए विवाद और एक विधि छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच एएएसयू के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। भाषा

 

Popular Articles