Saturday, April 18, 2026

असम विधानसभा चुनाव :  प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, बराक घाटी में किसे मिला टिकट जानिए,,, 

  • पहली लिस्ट में 42  उम्मीदवारों के नाम 
असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी, जिसमें सांसद गौरव गोगोई समेत 42 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सांसद गौरव गोगोई असम विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे, पार्टी ने उन्हें बतौर उम्मीदवार उतार दिया है। असम में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले अभी नहीं हुआ हो, लेकिन कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 42 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। इसमें सबसे खास नाम कांग्रेस सांसद और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का है, जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे । कांग्रेस ने उनको जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को पार्टी ने बारचल्ला से प्रत्याशी बनाया है।
बराक घाटी में किसे कहां उतारा गया, जानिए,,,
बराक घाटी में 13 विधानसभा सीटों में से  पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। पूर्व मंत्री अजीत सिंह पर पार्टी पुनः भरोसा जताते हुए उधारबंद से टिकट थमाया। सिंह इसके पहले दो बार चुनाव हार चुके है। पूर्व विस उपाध्यक्ष अमीनुल हक लस्कर, जो भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए है,  को सोनाई सीट पर खड़ा किया है। बड़खोला के वर्तमान विधायक मिस्बाहुल का टिकट काट दिया । नए चेहरे के रूप में डॉ अमित कुमार कलवार को बड़खोला से उतारा। कलवार एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में माने जा रहे। लखीपुर से शांति कुमार सिंह पार्टी उम्मीदवार होंगे। सिलचर सीट पर अभिजीत पाल को टिकट थमाया है। पाल एक नया और युवा चेहरा है। कछार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रदेश समिति में महासचिव है। पाथरकांदी से पूर्व भाजपा विधायक कार्तिक सेन सिन्हा को कांग्रेस टिकट पर लड़ने के लिए मौका मिला है। करीमगंज नॉर्थ से जकारिया अहमद और रामकृष्ण नगर (एससी ) सीट पर श्रीमती सुरुचि राय को पार्टी ने चुनावी मुकाबले के लिए उतारा है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रत्याशियों की लिस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी की है । 42 उम्मीदवारों की सूची में नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया का नाम भी शामिल है, जिनको कांग्रेस ने नजीरा से उम्मदीवार बनाया है। यहां से वह वर्तमान में विधायक हैं.। इसके अलावा कांग्रेस के दो सांसदों रकीबुल हुसैन और प्रद्युत बरदोलोई के बेटे भी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकते नजर आएंगे। कांग्रेस ने रकीबुल के बेटे तंजील हुसैन को सामागुड़ी से टिकट दिया है जबकि बरदोलोई के बेट प्रतीक मार्घेरिटा से चुनावी मैदान में होंगे।
कांग्रेस ने बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बरपेटा (SC) से महानंदा सरकार, बोको-चायगांव (SC) से रामेन सिंह राभा को उम्मीदवार बनाया है। हाजो-सुआलकुची (SC) से नंदिता दास, कमलपुर से सत्यब्रत कलिता को टिकट दिया है. इसके अलावा, बरखेत्री से दिगंता बर्मन, नलबाड़ी से अशोक कुमार शर्मा, तिहु से रतुल पटुवारी को टिकट दिया है. बुबुल दास को जागीरोड (SC) से, उत्पल बनिया को राहा (SC) से प्रत्याशी बनाया है।
कब हो सकते हैं असम में विधानसभा चुनाव?
असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, हालांकि माना जा रहा है, मार्च-अप्रैल में चुनाव हो सकते हैं. 126 सदस्यों वाले सदन में मौजूदा समय में भाजपा के सबसे ज्यादा 64 विधायक हैं। इसके अलावा उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद के 9, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के 7 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट के 3 विधायक हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 और सीपीआई (एम) का 1 विधायक है। निर्दलीय विधायक की संख्या 1 है।
योगेश दुबे 

Popular Articles