Sunday, September 6, 2026

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं विजयी जनप्रतिनिधियों का किया जाएगा सम्मान, 27 जुलाई 2025 को सम्मान समारोह

  • इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मोहन पंत जी की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित है।

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा ने बराक घाटी स्तर पर समाज ( ब्राह्मण ) के मेधावी विद्यार्थियों एवं हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में दिनांक 27 जुलाई 2025 (रविवार) को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन सिलचर स्थित विमेन्स कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड के ऑडिटोरियम हॉल में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में असम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मोहन पंत जी की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित है। वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रो. अजीता तिवारी जी आमंत्रित हैं। समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं समाज के प्रेरणास्रोतों को मंच पर लाकर सम्मानित करना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।

असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति ने आयोजन की सफलता हेतु दो बैठकें आयोजित कर तैयारियों की गहन समीक्षा की है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके कार्यक्षेत्र अनुसार जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। संस्था के महासचिव श्री मनीष उपाध्याय ने जानकारी दी कि यह आयोजन अध्यक्ष श्री नर्वदेश्वर दुबे जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुजीत तिवारी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

समिति ने निर्णय लिया है कि:वर्ष 2024 और वर्ष 2025 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस पुनीत प्रयास के माध्यम से महासभा समाज के नवोदित प्रतिभाओं और नवनिर्वाचित नेतृत्व को प्रेरित करने का प्रयास कर रही है।

Popular Articles