Saturday, April 18, 2026

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि, केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इस्तीफे की मांग  

Photo

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 यात्री और 50 से अधिक मेडिकल छात्रों की मृत्यु हुई। सिलचर पार्क रोड स्थित खुदीराम मूर्ति के नीचे अखिल असम छात्र संघ ( आसू ) सहित सिलचर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने एक मिनट का मौन रखकर शोक किया।

NEWS VIDEO

पुष्पांजलि भी की। इसके पूर्व मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आसू के कछार इकाई के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, सलाहकार एनुल हक़ चौधरी ने अपने बयां में विमान हादसे पर दुख प्रकट किया और कहा कि देश के सामने बड़ी त्रासदी है। बड़ी संख्या में लोगों की जाने गई है।

NEWS VIDEO

इस संकट घडी में मृतकों के परिजनों के साथ है। इतने बड़े हादसे की उचित जांच की बात करते हुए केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इस्तीफे की मांग की। वहीं शहर के शभ्य समाज भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण जयदीप चकवर्ती, बासु देव शर्मा ने अपने संबोधन में इस हादसे पर दुख जताया। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों की भागीदारी रही। दर्दनाक हादसे में असमय मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

योगेश दुबे

Popular Articles