लोगों ने लगाए आरोप, कई बार ऐसी भयानक घटनाएं घट चुकी हैं
21 साल के एक युवक को पुलिया के नीचे से निकालकर मेडिकल सेंटर भेजा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसके बगल में एक साइकिल मिली है। घटना उधारबंद के चंडीघाट चाय बागान रोड पर मंगलवार दोपहर को घटी। मालूम हो कि पनग्राम फर्स्ट ब्लॉक निवासी अली अकबर के पुत्र साबिर अहमद को स्थानीय लोगों ने पुलिया में साइकिल के साथ लहूलुहान अवस्था में पाया था। खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई।
Advertisement

इसकी सूचना उधारबंद थाने को दी गई।पुलिस प्रशासन उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था किए बिना ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत उसे पुलिस वाहन से उधारबंद प्राथमिक अस्पताल भेजा। उसकी हालत गंभीर होने के कारण सिलचर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी बीच स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि पुलिया के एक हिस्से में कुएं जैसा गड्ढा है, पिछले कुछ दिनों में उस गड्ढे में करीब चार घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि सड़क आधी गड्ढा और आधी पुलिया होने के कारण वहां कई बार ऐसी भयानक घटनाएं घट चुकी हैं। इलाके के लोगों ने सरकार से इस मासूम परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। लेकिन घटना कैसे घटी यह कोई ठीक से नहीं बता सका।
विशेष संवाददाता


